STORYMIRROR

जी चाहता है

जी चाहता है

1 min
27K


जी चाहता है,

तेरे नयनों के सागर में डूब जाने को जी चाहता है,

तेरे चेहरे की चमक मेें चकाचौंध हो जाने को जी चाहता है,

तेरी बातों को सुनते – सुनते खो जाने को जी चाहता है,

डूब जाने दे मुझे तेरी यादों में, तेेरी यादों में खो जाने को जी चाहता है|


कब से सोचता हूूँ बसा लूूँ तुझे अपनी धड़कन में,

तेरी धड़कनों में म़िल जाने को जी चाहता है,

खोज़ता हूँ हरपल तुझे अँधेरे मेें,

तुझे उजालों मेंं ले जाने को जी चाहता है,

तुझे उम्रभर की खुशियां देकर,

तेरे ग़मों को पी जाने को जी चाहता है,

तेरे लवों पर प्यारी सी मुस्कान देकर,

तुझे पलकों पर बिठाने को जी चाहता है |


बस जाने दे मुझे तेरे ख्वाबों मेंं,

तुझे अपना बनाने को जी चाहता है

अपनी साँँसोंं को तुझे देकर,

तेरी साँँसोंं में घुल जाने को जी चाहता है

बनाले मुझे तू अल्फाज़ अपनेे, तुझे आवाज़ बनाने को जी चाहता है

उम्रभर की खुशी देकर, तुझे अपना बनाने को जी चाहता हैै|


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy