STORYMIRROR

Madhu Honey

Romance Fantasy Others

3  

Madhu Honey

Romance Fantasy Others

बहुत खाली सी है ज़िन्दगी

बहुत खाली सी है ज़िन्दगी

1 min
11.7K

बहुत खाली सी है ज़िन्दगी , 

बहुत अकेलापन है , 

बहुत तड़प है , 

अक्सर आँखे भर आती हैं , 

कोई नहीं है , 

कोई भी तो नहीं है , 

सब सूना है , 

मैं तन्हा हूँ , 

दिल की अधूरी ख्वाहिश , 

लगता था ये सिर्फ पागलपन है , 

मगर नहीं , 

"प्यार" शायद इंसान की ज़रुरत है ,

जो मेरी किस्मत में नहीं , 

फिर ये ज़िन्दगी क्यों है ? 

ये दुनिया क्यों है ? 

ये रिश्ते क्यों होते हैं ? 

जब प्यार ही नहीं तो कुछ भी नहीं , 

कोई तो हो कहीं , 

जो गले लगा ले , 

अपना बना ले , 

मेरा होना जिसके लिए मायने रखता हो , 

कोई तो दिल से मुझे भी प्यार करता हो |


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance