STORYMIRROR

ritesh deo

Romance

4  

ritesh deo

Romance

मै और तू

मै और तू

1 min
367

मिलने का बहुत मन है तुमसे

रूह में हर एक सांस है तुमसे

न जाने तुम कहां खोए रहते हो

मेरे दिल को बस प्यार है तुमसे।


मेरे धड़कनों की आवाज है तुमसे

मेरी जिंदगी का हर लम्हा खास है तुमसे

न जाने कब मिलना होगा हमारा

मेरे लबों की हर बात है तुमसे।


मेरे जिंदगी का सुकून है तुमसे

मेरे जिंदगी का गुरुर है तुमसे

तेरी यादें रहती हैं दिल में हमेशा

मेरे चेहरे की हर मुस्कान है तुमसे।


मेरे सपनों का एहसास है तुमसे

बैचेन दिल को साथ है तुमसे

दिल में तमन्ना है बहुत सी 

मेरे खयालों की हर ख्वाब है तुमसे।


    


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance