STORYMIRROR

Dr.SAGHEER AHMAD SIDDIQUI डॉक्टर सगीर अहमद सिद्दीकी

Romance

4  

Dr.SAGHEER AHMAD SIDDIQUI डॉक्टर सगीर अहमद सिद्दीकी

Romance

याद

याद

1 min
343

आज उसका प्यार मुझको याद आया है बहुत।

उसके इस अंदाज ने मुझको रुलाया है बहुत।


बेवजह ही रूठ जाते हो बताओ किस लिए।

मैने मजबूरी का किस्सा तो सुनाया है बहुत।


क्या वजह है दूर हमसे हो रहे हो आजकल।

जितना हम से हो सका हम ने बुलाया है बहुत।


देख ले चेहरे को मेरे और पढ़ ले आंख में।

मैंने बेचैनी में रातों को बिताया है बहुत।


भूलना आसान हो तो भूल कर देखो मुझे।

मुझको तेरी याद ने अक्सर जगाया है बहुत।


हर गलतफहमी रुकावट बन गई है राह में।

सगीर उस ने प्यार में मुझको सताया है बहुत।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance