STORYMIRROR

Dr.SAGHEER AHMAD SIDDIQUI डॉक्टर सगीर अहमद सिद्दीकी

Action Inspirational Others

4  

Dr.SAGHEER AHMAD SIDDIQUI डॉक्टर सगीर अहमद सिद्दीकी

Action Inspirational Others

सगीर अहमद सिद्दीकी कविता

सगीर अहमद सिद्दीकी कविता

1 min
235

दुश्मन से भी यारी रखना।
सबसे दुनियादारी रखना।
🌹
मन से हारी मत मानो।
जीतने वाली पारी रखना।
🌹
कदम सफलता चूमेगी।
मन को तुम मत भारी रखना।
🌹
बातों से तुम,दुख ना देना।
बोली मीठी प्यारी रखना।
🌹
घमंड नहीं करना जीवन में।
 माता ममता मय नारी रखना।
🌹
 बंजर न हो रिश्तो का।
 उगे फूल वो क्यारी रखना।
🌹
कहे "सगीर" सुनो सब भाई।
 रीति सभी से न्यारी रखना।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action