STORYMIRROR

Ajit Kumar Raut

Action Inspirational

4  

Ajit Kumar Raut

Action Inspirational

ऐतिहासिक जीत

ऐतिहासिक जीत

1 min
319

४१ साल बाद विजयी हॉकी में

अपार खुशी देश में,

ऐतिहासिक जीत हॉकी खेल में

हैं प्रफुल्लित देश में।१।


यह जीत नहीं आत्मनिर्भर है

चमकता भारत है,

हौसला है यह आत्मविश्वास है

युवाओं का संकल्प है।२।


देश के प्रधान हैं उत्साहित

दे रहे है ये बधाई,

गूंज भी रहा है संसद भवन

जयकारों की बधाई।३।


खुशी आया भाई देशवासियों के

इतने सालों के बाद,

झूम रहे सब उमंग खुशी से

वर्षों इंतजार बाद ।४।


आज बढ़ रही देश की ताकत

देश की हर क्षेत्रों में,

आत्मनिर्भर बन रहा देश

आत्मविश्वास बल में।५।


नारी शक्ति दिखा हर क्षेत्रों में

यह गौरव है देश की,

ला रही अपार वैभव देश में

गर्व नारी शक्ति की।६।


खेल में अव्वल है नारी शक्ति

युद्ध क्षेत्र में अव्वल,

कम नहीं है नारी पुरुषों से

हर क्षेत्रों में अव्वल।७।


ऑलम्पिक में भी वे अति तत्पर,

जीत रही हैं मेडल, 

हैं वन्दनीय देशवासियों के

लाये पहला मेडल।८।


शुभकामनाएं हो खिलाड़ियों को

गौरव लायें देश को,

उत्साह है आज सम्पूर्ण देश में

बधाई खिलाड़ियों को।९।


४१ साल बाद विजयी हॉकी में

अपार खुशी देश में,

ऐतिहासिक जीत हॉकी खेल में

हैं प्रफुल्लित  देश में।१०।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action