STORYMIRROR

Komal Kamble

Action Inspirational

4  

Komal Kamble

Action Inspirational

भेदभाव

भेदभाव

1 min
392

क्यों बदलना है खुद को

क्या हुआ अगर काले है

रंग भले ही काला हो

लेकिन मन तो साफ है।


ना हो चाहे सिर पर बाल

फिर भी हम अच्छे है

नहीं कर सकते झूठा दिखावा

जैसे भी है मगर सच्चे है।


दुनिया के लिए

मुुझमेें यह कमी है

क्या जाने यह दुनिया

खूबसूरती मेरी यही है।


खुबसूरती हमेशा से ही

दुनिया की आंखों में चुभी है

मेरी खामियां ही मेरी ताकत है

इसलिए तो दुनिया के लिए यह कमी है।


मुझे अपने काले रंग का नहीं

बल्कि दुनिया के बदलते रंगों का करना है सामना

मुझे अपने गंजेपन का नहीं

बल्कि दुनिया के तानों का करना है सामना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action