STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Action Inspirational Others

4  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Action Inspirational Others

जगदम्ब शिवा अभिमान

जगदम्ब शिवा अभिमान

2 mins
391

पुणे की पुण्य भूमि 

माँ भारती का गौरव

आँचल ज्ञान कर्म धर्म

की भूमि अभिमान।।

शिवनेरी दुर्ग की माटी का

कण कण दर दिवाले 

गवाह जीजाबाई शाह जी के

शिवा जन्म जीवन का काल।।

सोलह सौ तीस मधुमास

मौसम की अंगड़ाई शिवा

सूर्य शौर्य का अवनि अम्बर

युग आगमन उत्सव उल्लास।।

माँ भारती के शौर्य साहस की

गाथा का सूर्योदय नव अध्याय।।

भारत के कण कण की मुस्कान

शिवनेरी दुर्ग की किलकारी 

वर्तमान की चिंगारी भरत

भारत के भविष्य की हुंकार।।

अद्भुत बालक क्रूर दानवता की

दुष्ट प्रवाह पर प्रहार शिवा सत्य

सत्यार्थ।।


माँ जीजाबाई की शिक्षा 

परवरिश गुरुओं का आशीर्वाद

पराक्रम शिवा शंख नाद।।

सोच समझ विचार की क्रांति

स्वतंत्र अस्तित्व स्वतंत्रता 

जीवन मूल्यों राष्ट्र आदर्श 

शिवा अहंकार।।


मुगलों से लोहा लेता शत्रु

कट्टर क्रूर औरंगजेब सत्य सनातन का

पल प्रहर करता सत्यानाश।।

शिवा मुगलों की मृग मरीचिका

पिपासा शत्रु के विनाश का शत्र शास्त्र का अंदाज़।।

सीधा युद्ध कठिन था लड़ना

मुगलों की कट्टरता से शिवा

छद्म युद्ध किया आविष्कार।।

दिया चुनौती कट्टर क्रूर दमन 

शासन को मराठा छत्रपति की रखी आधार।।

मुगलों के अहंकार को 

धूलधूसित कर माँ भारती के

आन बान सम्मान का रखा

सन सोलह सौ चौहत्तर में

सर पे महिमा महत्व का 

मुकुट महान।।


प्रेरक प्रेरणा शिवा वर्तमान


शिवा संस्कृति की बुनियाद

शिवा नीति निपुण नीति

नियंता का वरदान।।

शिवा पुरुष पराक्रम 

पुरुषार्थ की परिभाषक

व्यक्ति व्यक्तित्व की मैलिक

सभ्यता स्वतंत्रता का स्वर

आवाज़।।


शिवा राष्ट्र अस्तित्व की गरिमा

मर्यादा का वैभव भाल।।

शिवा नई चेतना जागृति 

स्वतंत्रता की साध्य साधना

आराधना का आँगर।।

शिवा कर्म है शिवा धर्म है

शिवा मानवता राष्ट्र का मर्म

धर्म धैर्य धीर धन्य वीर अभिमान।।

शिवा गर्व गर्जना शिवा 

सिंह हुंकार साहस शक्ति

का शाश्वत सूर्य युग युगांतर

धारा प्रभा प्रवाह।।

शिवा युवा ओजस्वी ओज

तेजस्वी तेज वर्तमान युवा

सिद्धान्त।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action