STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Action Inspirational

4  

Kanchan Prabha

Action Inspirational

शहीदों की शहादत पर देश खड़ा कंचन प्रभा

शहीदों की शहादत पर देश खड़ा कंचन प्रभा

1 min
315

हम सब अपने घर में 

सोते दिन रात चैन की नींद 

और वो जागे सीमा पर 

करते हैं हम उनको जय हिंद


सैनिको की उस जांबाजी और 

हिफाजत पर ही देश खड़ा 

कितने वीर शहीदों की

शहादत पर ये देश खड़ा


वो भी होगा माँ का बेटा

उसकी भी कोई पत्नी होगी

वो भी होगा पिता किसी का

उसकी भी कोई अपनी होगी


उस वीर पिता की बाजुओं की

पर्वत पर ये देश खड़ा

कितने वीर शहीदों की

शहादत पर ये देश खड़ा


दीपावली पर आऊँगा

ये कह कर कोई चला गया

आ कर मैं ईद मनाऊँगा 

यह कह कर कोई चला गया


उनकी इस आशाओं की

इबादत पर ये देश खड़ा

कितने वीर शहीदों की

शहादत पर ये देश खड़ा


कोई दुश्मन के खेमे का

सूत्र बन कर शहीद हुआ

कोई भारत माँ का

धरतीपुत्र बन कर शहीद हुआ


उन वीरों के दुश्मन खेमे से

बगावत पर ये देश खड़ा 

कितने वीर शहीदों की

शहादत पर ये देश खड़ा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action