STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Abstract Inspirational

4.5  

Kanchan Prabha

Abstract Inspirational

उन्नत बिहार विकसित बिहार

उन्नत बिहार विकसित बिहार

1 min
422

उन्नत बिहार की सुनो ये गाथा

इतिहास जिसको भुला न पाता

भारत देश का हृदय यही है।

समृद्ध राज्य का प्रणय यही है।


राजेंद्र प्रसाद यहीं के सपूत।

सरल हृदय विद्वान प्रभुत।

 प्रखर किरण तेज था अद्भुत।

 देश प्रेम की सोच अच्युत।


 स्वतंत्रता संग्राम के थे अगुआ।

रणभूमि में उठा था धुआं।

इक वो भी था बिहार का दौर।

 जब वीर कुंवर का दुश्मन को खौफ।


 क्रांति की मशाल जलाने वाले। 

समाजवाद के नायक निराले।

शासन की थी नींव हिला दी।

 जय प्रकाश ने ताकत दिखला दी।


 मगध बना था शक्तिशाली।

चंद्रगुप्त ने जब कमान संभाली।

चाणक्य संग कदम बढ़ाए।

बिहार के शूरवीर कहलाए।


 क्रांतिवीरों के खून का मान यहां।

बुद्ध की विद्या का ज्ञान यहां।

नालंदा का विधान है यहां।

हर पथिक का सम्मान यहां।


 पुलकित बिहार हर्षित बिहार!

 बन रहा है शिक्षित बिहार।

पावन इस धरती की पुकार,

उन्नत बिहार विकसित बिहार!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract