STORYMIRROR

Vikram Kumar

Abstract

4  

Vikram Kumar

Abstract

इंसान बुरा नहीं होता है

इंसान बुरा नहीं होता है

1 min
483

होनी के साए में पड़कर

दिन रात बुरे हो जाते हैं

इंसान बुरा नहीं होता है

हालात बुरे हो जाते हैं


रहें शांत और नैतिकता से

अपना सदा लगाव रखें

अहंकार की भाषा छोडे़ं

दिल में सदा सद्भाव रखें

अहंकार में रहने से

ताल्लुकात बुरे हो जाते हैं

इंसान बुरा नहीं होता है

हालात बुरे हो जाते हैं


करें सही हम सही समय पर

कि मेहनत का फल निकले

आज हमारा हो उज्ज्वल

और सुनहरा कल निकले

मानो न मानो दुनिया वालों

पर यह अटल हकीकत है

इस दुनिया में सबसे बढ़कर

सही समय की कीमत है


बिना समय के बिन बादल

बरसात बुरे हो जाते हैं

इंसान बुरा नहीं होता है

हालात बुरे हो जाते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract