STORYMIRROR

Devendra Tripathi

Abstract Inspirational

4  

Devendra Tripathi

Abstract Inspirational

रंग बिरंगे फूल

रंग बिरंगे फूल

1 min
664

ये फूल रंग बिखेरते हुए,

हँसते खिलखिलाते हुए,

ख़्वाहिशों को जगाते हुए,

नई ताजगी का संचार करते हुए,

एक नई दिशा दिखाते हुए,

ये रंग बिरंगे फूल.....


जीवन का मर्म समझाते हुए,

प्रगति का भाव दिखाते हुए,

रंगीन छटा बिखेरते हुए,

प्रकृति को खुशहाल बनाते हुए,

ये रंग बिरंगे फूल....


हर परिस्थिति को अपनाते हुए,

अमीर गरीब का अंतर मिटाते हुए,

सबको अपनी खुशबू से महकाते हुए,

एक अनोखी मिसाल देते हुए,

ये रंग बिरंगे फूल.....


धरा को रंगीन बनाते हुए,

घरों की शोभा बढ़ाते हुए,

अपनो से अपनो को मिलाते हुए,

एकजुटता का संदेश देते हुए

ये फूल रंग बिखेरते हुए,

ये रंग बिरंगे फूल.....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract