STORYMIRROR

Devendra Tripathi

Others

4  

Devendra Tripathi

Others

ये सर्द हवाएं...

ये सर्द हवाएं...

1 min
353

ये सर्द हवाएं,

ये ठिठुरती हुई सुबह और शाम,

ये ओस की चमकती बूँदे,

अक्सर कुछ कहती है,

ये सर्द हवाएं..

ये सुर्ख लाल गुलाब,

अपने शबाब पर है,

चारो ओर हवा मे घुली खुशबू,

जैसे मोहब्बत बरसाती है,

ये सर्द हवाएं...

कुछ कहे अनकहे पल,

अपनों के साथ कुछ हसीन पल,

कुछ नये पुराने पैगाम,

यादों का गुलदस्ता लेकर आती है,

ये सर्द हवाएं...

धुंध मे ओझल होते कुछ रिश्ते,

कुछ नये पनपते रिश्ते,

चटक धूप सी मज़बूत होते कुछ रिश्ते,

जिंदगी के रास्ते दिखाती है,

ये सर्द हवाएं...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन