STORYMIRROR

Devendra Tripathi

Tragedy

4  

Devendra Tripathi

Tragedy

दुनिया से दूर

दुनिया से दूर

1 min
310

आसान जिंदगी को कठिन बना लिया,

मैंने दौड़ने से भागना शुरू कर दिया,

बहुत मील के पत्थरों को पीछे छोड़ दिया,

अब पीछे मुड़कर देखना छोड़ दिया,

अपने आप को दुनिया से दूर कर लिया।

पीछे लौटने का हर रास्ता बंद कर लिया,

छूटे रिश्तों को जोड़ने का हर दरवाजा बंद कर लिया,

बंद दरवाजों से बातें करना सीख लिया,

अब पीछे मुड़कर देखना छोड़ दिया,

अपने आप को दुनिया से दूर कर लिया।

नकली जिंदगी जीना अब मैंने सीख लिया,

अकेले ही रास्तों पर दौड़ना सीख लिया,

अपने आपको खुद में कैद कर लिया,

अब पीछे मुड़कर देखना छोड़ दिया,

अपने आप को दुनिया से दूर कर लिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy