संस्कार
संस्कार
संस्कार बच्चों को सिखाएं
दिल किसी का कभी न दुखाएं।
गलती पर बच्चों को समझाएं
डांट-फटकार न कभी लगाएं।
दिल से दिल के तार मिलाएं
नफ़रत की सब दीवार गिराएं।
बच्चों का ह्रदय विशाल बनाएं
विश्व- बंधुत्व का पाठ पढ़ाएं।
पथ से न कभी भटकाएं
सदा सही राह दिखलाएं।
भेद कोई न मन में उपजाएं
स्नेह भाव दिल में जगाएं।
मुश्किलों से लड़ना बताएं
मिलजुल कर रहना सिखाएं।
सत्य-अहिंसा का पाठ पढ़ाएं
विश्वविजय करना सिखलाएं।
सिंह समान जीना सिखलाएं
मातृभूमि पर मिटना बतलाएं।