STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

नया सवेरा

नया सवेरा

1 min
421

नए साल का नया सवेरा, खुशियों से भर जाए,

गम की काली रात कभी, लौट न वापस आए।

नए अनुभवों के नए रंग से, जीवन रंगमय हो जाए,

सुख-समृद्धि और आनंद से, घर-आंगन भर जाए।


सूरज की नई किरणें, नित्य आस नई जगाएं,

फूलों की तरह हर सपना, सच होकर मुस्काए।

कामयाबी के फूल खिलें, आप कदम जहां बढ़ाएं,

सफलता का सर्वोच्च शिखर, आपको मिल जाए।


दो हजार पच्चीस में भारत महाशक्ति बन जाए,

नव वर्ष आगमन पर, यही हैं मंगलकामनाएं।

नववर्ष लेकर आए, नई उम्मीदें और आशाएं,

नव वर्ष मंगलमय हो, यही है हमारी कामनाएं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational