STORYMIRROR

Aishani Aishani

Romance

4  

Aishani Aishani

Romance

जीवन के बाद- साँझ बेला की तरह!

जीवन के बाद- साँझ बेला की तरह!

1 min
293

आओ हम तुम मिलते हैं 

किसी दूसरी दुनिया में, 

खूबसूरत हो जो हमारे तुम्हारे 

उम्र के, ढलते हुए साँझ की तरह...! 

दो ऋतुओं के आलिंगन सादृश्य पावन हो 

एक ऐसी ही दुनिया में मिलते हैं..!


आओ मिलते हैं हम

किसी दूसरी दुनिया में

जो बेहद खूबसूरत हो सांझ बेला की तरह

हमारे तुम्हारे जीवन के ढलते साँझ की तरह, 

समेटे हो ख़ुद में ता-उम्र का अर्जित अनुभव..! 

नवीन का आगमन पुरातन के विदा की बेला, 

खूबसूरत हो दो मौसम के मिलन की तरह, 

आओ मिलते है किसी दूसरी दुनिया में..! 

ऐसी दुनिया जो बच्चे के मुस्कान सादृश्य 

निच्छल हो. पावन हो..!! 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance