STORYMIRROR

Aishani Aishani

Drama

4  

Aishani Aishani

Drama

धारा के विरुद्ध..!

धारा के विरुद्ध..!

1 min
12

तुम चलो उस ओर जिधर चल रही धारा

तुम बहो उसी के साथ 

जैसे तुमको बहा रही है वो

तुमको हासिल होगा वो

जो चाहते हो तुम पाना

होगी ऐश्वर्य तुम्हारे साथ

और होगा सारा जहां साथ

बस... 

बहुत सुन लिये सबके मश्विरे

अब ख़ुद को भी कुछ कहने दो

दिया क्या सबने अबतक मुझे

कुछ इसको भी तो गुनने दो

नहीं बहना नहीं चलना साथ किसी के

अब ख़ुद से जुड़कर धारा के विरुद्ध चलने दो

है आनंद इसी में जीवन का

लो उनको साथ जो रोके राह तुम्हारी तोड़े तुम्हारे बुलंद हौसलों को 

पर 

तुम उनको सुनकर भी करो अनसुना और प्रहार करो उनके मंसूबों पर 

 चलो अपनी राह निडर हो

जो रोके तुमको करो प्रहार फिर

जीत के ठोकरों से हवा में उनको उछाल दो

बस रखो ख़ुद पर यकीं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama