STORYMIRROR

Kajal Manek

Fantasy

3  

Kajal Manek

Fantasy

छोटी सी खुशी

छोटी सी खुशी

1 min
213

पंछियों को देखने से,

मिलती है छोटी सी खुशी,


आसमाँ को निहारने में,

खुली हवा में सांस लेने में,

मिलती है छोटी सी खुशी,


किसी की मदद करने में,

अपनो को खुशियां देने में,

मिलती है छोटी सी खुशी,


अपने हाथ का खाना

अपनो को खिलाने में,

नदी के किनारे घँटों निहारने में,

मिलती है छोटी सी खुशी,


खुद की कविता प्रकाशित होता देखने में,

कभी जो अच्छा लिखूं किसी

अपने के तारीफ करने में,

मिलती है छोटी सी खुशी,


आसमां का चांद देखने में,

रात के सितारे निहारने में,

मिलती है छोटी सी खुशी,


कभी किसी पेड़ का सानिध्य पा लेने में,

कभी प्रकृति के साथ खुलकर बातें करने में,

मिलती है छोटी सी खुशी।


   


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy