STORYMIRROR

Kajal Manek

Others

4  

Kajal Manek

Others

एक चिड़िया

एक चिड़िया

1 min
242

एक चिड़िया दोनों पंखों के कटने के बाद बैठी है उड़ने के इंतजार में

विश्वास है उसे की पतझड़ में नहीं तो उड़ान भरेगी वो आने वाली बहार में


एक चिड़िया जो अकेले करती है तेज़ झोकों का सामना,

एक चिड़िया जो तूफानों से लड़कर आगे बढ़ती है नहीं करती कोई बहाना,


एक चिड़िया जिसका अपना कोई नहीं फिर भी देखती है आसमान में,

उसे ऐसा लगता है कोई आएगा उसका अपना भी उसके सम्मान में,


एक चिड़िया जो उड़ तो नहीं पाती पर चहकती है अपने घोंसले से,

मानो कह रही हो जब तक अंतिम सांस है डिगी रहूंगी अपने हौसले पे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन