Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Dr. Pradeep Kumar Sharma

Fantasy Inspirational

4  

Dr. Pradeep Kumar Sharma

Fantasy Inspirational

हाइकु शतक

हाइकु शतक

5 mins
317



1.

चुप रहना

कुछ मत कहना

कर दिखाना।

-----------

2.

अकेला तू ही

बदलेगा दुनिया

शुरु तो कर।

-----------

3.

शिक्षा जरूरी

जीवन-संग्राम में

डिग्री नहीं।

-----------

4.

सब संभव

कुछ न असंभव

करके देख।

----------

5.

प्रतिभा कभी

मोहताज न रही

परिवेश की।

----------

6.

यथार्थ में है

वास्तविक योग्यता

ढोंग में नहीं।

----------

7.

असफलता

सफलता की कुंजी

प्रयास कर।

----------

8.

वादविहीन

सबसे बड़ा वाद

आतंकवाद।

----------

9.

उस देश का

सिर्फ नाम ही पाक

बाकी नापाक।

----------

10.

धीरज धर

मिलेगी कामयाबी

कोशिश कर।

----------

11.

सच्चा प्रयास

फलता है जरूर

देर सबेर।

----------

12.

सोना ही खोना

जागना ही है पाना

ऐसा मानना।

--------

13.

निरक्षरता

सामाजिक कलंक

मिटाएँ इसे।

----------

14.

अक्षर-दीप

मिटाता अंधकार

जलाओ इसे।

----------

15.

नशे की लत

बड़ी खतरनाक

बचें इससे।

---------

16.

नशा करके

वाहन जो चलावे

मौत बुलावे।

---------

17.

तेज रफ्तार

हरपल खतरा

चलिए धीरे।

---------

18.

अभी वक्त है

धरती को बचा लो

पेड़ लगा लो।

---------

19.

आज की नारी

रही नहीं अबला

युग बदला।

---------

20.

दहेज-प्रथा

सामाजिक कलंक

मिटाएँ इसे।

---------

21.

गरीब लोग

दिखावा अमीरी का

खतरनाक।

---------

22.

गाँवों का देश

बदहाल ग्रामीण

सुखी शहरी।

---------

23.

प्रेम की भाषा

सुनता है बहरा

देखता अंधा।

---------

24.

सहानुभूति

सार्वभौमिक भाषा

पशु भी बुझे।

---------

25.

रिश्वत देना

रिश्वत लेने से भी

अधिक बुरा।

---------

26.

पौधा बाँस का

ग्राफ महंगाई का

बढ़े एक-सा

---------

27.

नहीं चुकता

जीवन देकर भी

राखी का मोल।

---------

28.

अपना मरे

स्वर्गवास, दूजे के

देहावसान।

---------

29.

बदहजमी

हो ही नहीं सकता

मंत्री को कभी।

--------

30.

छोटे पड़ते

बहुतेरे गलती

पैसों के आगे।

--------

31.

अमीर देश

गरीब है जनता

विचारणीय।

------

32.

भोग के लिए

होती नहीं है सत्ता

सेवा के लिए।

------

33.

दृढ़ निश्चयी

कार्य के मय कभी

रुकते नहीं।

------

34.

मन को जीता

वही सच्चा विजेता

बाकी नाम का।

-------

35.

विकल्प कोई

कड़ी मेहनत का

होता ही नहीं।

-------

36.

क्षमा करना

दूसरों को सदैव

खुद को नहीं।

-------

37.

मत सोचना

फल के विषय में

करते जाना।

-------

38.

गुणों की स्तुति

सिर्फ करना नहीं

अपनाना भी।

--------

39.

कंजूसी नहीं

गुणों की प्रशंसा में

करना तुम।

--------

40.

दोस्ती बढ़ाती

सम्पन्नता, विपदा

उन्हें परखती।

--------

41.

वह भिखारी

अशीषता है ज्यादा

पाता है कम।

------

42.

फर्क करना

बुद्धिमता का काम

अच्छा व बुरा।

------

43.

लाख छिपा ले

छिपेगा नहीं कभी

सच्चाई यहाँ।

--------

44.

हवा का रूख

मुड़ता है उधर

दम जिधर।

------

45.

पैसा पसीना

गरीब का, अमीर

हाथ का मैला।

-------

46.

लोग अपने

लगते हैं बेगाने

बेगाने सगे।

------

47.

कभी न करें

दो नाव की सवारी

भूल कर भी।

------

48.

छोटा कदम

कराता है प्रारंभ

लम्बी यात्रा का।

-------

49.

हो न पाएगी

कलम पर हावी

ये राजनीति।

------

50.

होती न कभी

कलम मजबूर

चाहे जो भी हो।

-------

51.

मेरा सपना

समृद्ध हिंदुस्तान

होगा अपना।

-------

52.

सद्कार्य सदा

पहले असंभव

नजर आता।

------

53.

दृढ़ता से ही

होते महान कार्य

शक्ति से नहीं।

-------

54.

हर गलती

हमें सबक देती

यदि सीखें तो।

-------

55.

ईमानदारी

लोक मंगलकारी

मलयानिल।

------

56.

जनता मौन

मतदान करीब

नेता हैरान।

-------

57.

दहेज प्रथा

नारी का अपमान

बेवजह क्यों ?

-------

58.

आज का नेता

फुटकर विक्रेता

देश बेचता।

-------

59.

आज का सच

आदमी बन गया

आदमखोर।

-------

60.

नया जमाना

संविधान पुराना

कामचलाऊ।

-------

61.

बड़े दरोगा

गाँव के चैकीदार

बिना वरदी।

---------

62.

गंगाजल-सा

पवित्र बालमन

अति पावन।

--------

63.

खाते समय

कभी मत बोलिए

स्वस्थ रहिए।

--------

64.

मटका जल

लगता अमृत-सा

फिर फ्रीज क्यों ?

--------

65.

गंगू की बीबी

होती सबकी भाभी.

भोज की, दीदी।

--------

66.

जन्म मरण

बंधा हुआ संसार

बचता कौन।

---------

67.

सुबह-शाम

यहाँ काम ही काम

कहाँ आराम ?

---------

68.

पहला सुख

होता निरोगी काया

जग जानता।

--------

69.

विरही पत्नी

तलाशती पुलिस

फरार चोर।

--------

70.

ईमानदारी

सिर्फ कागजी शोभा

बात पुरानी।

--------

71.

विलासी नेता

लंगड़ी सरकार

रोती जनता।

---------

72.

रूष्ट विपक्ष

बेबस सरकार

तंग जनता।

--------

73.

हासिए पर

हो जाती है जनता

वोट के बाद।

---------

74.

कहानी एक

नेता ईमानदार

है असंभव।

---------

75.

अफसर से

मंत्री का समझौता

फिफ्टी-फिफ्टी का।

---------

76.

अकथ कथा

संविदा की नौकरी

नाटक एक।

---------

77.

गांधी का देश

सस्ती हुई शराब

महंगा पानी।

---------

78.

क्षणभंगुर

पानी का बुलबुला

मंत्री का वादा।

---------

79.

धोबी का कुत्ता

घर का न घाट का

घरजंवाई।

--------

80.

सारे जहाँ की

बातें करती आँखें

बिना बोले ही।

--------

81.

मुस्कुराहट

थकावट मिटाती

प्रिय तुम्हारी।

---------

82.

बसंत बन

मेरी जिंदगी में तू

रहना सदा।

--------

83.

बसंत तुम

बरसाओ सर्वत्र

प्रेम माधुर्य।

-------

84.

सूरज-चंदा

हमारे प्यार जैसे

रहेंगे सदा।

--------

85.

पहला प्यार

वश में नहीं मन

सूझे ना कुछ।

--------

86.

दिल में बसी

तसवीर तुम्हारी

झाँक के देख।

---------

87.

महक उठा

मन-आँगन मेरा

पाकर तुम्हें।

---------

88.

प्रत्येक रिश्ता

कहता एक दास्ताँ

समझो इसे।

---------

89.

छोटी-सी आशा

लिए जी रहा हूँ मैं

तुम्हें पाने की।

--------

90.

आज की नारी

मर्दों पर है भारी

कल क्या होगा ?

-------

91.

नया संदेश

लेकर आता सूरज

रोज सबेरे।

--------

92.

जेठ की धूप

अनल उगलता

भ्रष्टाचार-सा।

-------

93.

निकल पड़ी

सूरज की सवारी

हुआ उजाला।

--------

94.

अल्पज्ञ नेता

ग्रामीण राजनीति

खतरनाक।

---------

95.

मूर्ख मानव

वन्य सुअर करें

विष्ठा ग्रहण।

---------

96.

आज के बच्चे

मत समझो कच्चे

पर हैं सच्चे।

---------

97.

स्कूल हमारे

बच्चों के साथ देश

का भाग्य गढ़ते।

-------

98.

हँसी खेल में

गुजरे बचपन

करें जतन।

-------

99.

माँ की ममता

पावन गंगाजल

सदा सर्वदा।

-------

100.

हायकुकार

कहलाता पागल

विचित्र बात।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Fantasy