STORYMIRROR

Umesh Shukla

Fantasy Inspirational

4  

Umesh Shukla

Fantasy Inspirational

... सच्चे मीत

... सच्चे मीत

1 min
353

दुनिया में जब तब गूंजती

रही दो दोस्तों की दास्तान

भारतीय संस्कृति में भी हैं

कई लोकप्रिय आख्यान

कृष्ण सुदामा की मित्रता

सबसे भावपूर्ण मिसाल

कर्ण भी दुर्योधन के लिए

बना आजीवन बड़ा ढाल

श्रीराम से करके मित्रता

सुग्रीव को मिला अधिकार

वहीं निषादराज को मिला

प्रभु राम से अगाध प्यार

समान सोच और विचार

से ही उपजे जो अनुराग

सचमुच वही तत्व ही है

मित्रता का असल पराग

जो जीवन में कर सका

सही मित्रों का चुनाव

उसके जीवन से दूर हुए

विविध मानसिक तनाव

प्रभु की कृपा से मिलते

हैं जीवन में सच्चे मीत

सही परामर्श से छोड़ते

जो अपनी छाप अमिट। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy