STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Abstract Romance Fantasy

3  

Kanchan Prabha

Abstract Romance Fantasy

कोरोना साल(गाने ऊपर मेरा गाना)

कोरोना साल(गाने ऊपर मेरा गाना)

1 min
207

फिल्म- आशिकी

गाना- तू मेरी जिन्दगी है.....तू मेरी हर खुशी है....


ये कोरोना का साल है

ये साल  बेमिसाल है

खुशियों का नाम नहीं बस गमों का सवाल है 

हर जख्म मुश्किलों के हमको मिले हैं--2

दुखों के चंद धागों से ये होंठ भी सिले हैं 

फिर भी मैं जिंदा हूँ ये बात भी कमाल है

ये कोरोना का साल है

ये साल बेमिसाल है 

लोगों से दूर रहना अब सहा जाता नहीं-- 2

घर मेरे अभी मत आओ अब कहा जाता नहीं

कुदरत का फैला हुआ कैसा ये जाल है 

ये कोरोना का साल है 

ये साल बेमिसाल है 

पहली दफा जीवन में दिन ये देखना पड़ा--2

हँसते मुस्काते फिर भी हमको रहना पड़ा 

छोटे से इस वायरस का कैसा ये मजाल है

ये कोरोना का साल है

ये साल बेमिसाल है 

हो हो हो हो ---------

ये कोरोना का साल है 

ये साल बेमिसाल है 

खुशियों का नाम नहीं बस गमों का सवाल

ये कोरोना का साल है

ये साल बेमिसाल है 

हूँ हूँ हूँ--------------


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract