STORYMIRROR

Umesh Shukla

Inspirational

4  

Umesh Shukla

Inspirational

उन व्यक्तियों का ही नाम

उन व्यक्तियों का ही नाम

1 min
21

सिर्फ तुम्हारे लिए ही नहीं

बनी यह दुनिया याद रहे

भारत के सूबों में अरसे से

करोड़ों लोग आबाद रहे

जनता याद रखती है बस

उन व्यक्तियों का ही नाम

जिन्होंने जिंदगी में विशेष

कारनामों को दिया अंजाम

स्वार्थ में फंसकर जिंदगी

गुजार देते अधिकांश लोग

वो नहीं कर पाते हैं जीवन

में कोई भी विशेष प्रयोग

हे ईश्वर मुझे दो स्वार्थ से परे

हट जनहित करने की शक्ति

कुछ खास कर सार्थक कर

सकूं मैं भी अपनी उत्पत्ति



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational