Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Kanchan Prabha

Classics Fantasy Children

4  

Kanchan Prabha

Classics Fantasy Children

बेटी हूँ तो क्या हुआ

बेटी हूँ तो क्या हुआ

1 min
254


बेटी हूँ तो क्या हुआ

लड़की हूँ तो क्या हुआ


मम्मी की मैं जान बनूँ

खुशियाँ मैं तमाम बनूँ

बेटी हूँ तो क्या हुआ

लड़की हूँ तो क्या हुआ 


माँ बहनों की आन बनूँ

दीन दुखी कल्याण बनूँ

बेटी हूँ तो क्या हुआ

लड़की हूँ तो क्या हुआ 


घर का मैं सम्मान बनूँ

पापा की अभिमान बनूँ

बेटी हूँ तो क्या हुआ 

लड़की हूँ तो क्या हुआ 


कुछ करने का अरमान बनूँ

देश के लिए शान बनूँ

बेटी हूँ तो क्या हुआ 

लड़की हूँ तो क्या हुआ 


अ,आ,इ ,ई तान बनूँ

पढ़ने का सामान बनूँ 

बेटी हूँ तो क्या हुआ 

लड़की हूँ तो क्या हुआ 


शिक्षा का मैं मान बनूँ

जीवन का मैं ज्ञान बनूँ 

बेटी हूँ तो क्या हुआ 

लड़की हूँ तो क्या हुआ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics