पावन भाषा
पावन भाषा
हिंद देश की हिंदी जो कहलाती है
हम सब की भाषा पावन कर जाती है।
हर देश में अपनी हिंदी से पहचान है
भाषाओं में हिंदी सबसे महान है
विदेशियों के मन को भी भा जाती है
हिंद देश की हिंदी जो कहलाती है।
हम सब की भाषा पावन कर जाती है।
ऋषि सुनक भी जो बोले से ना कतराए
अमेरिका में भी जो अपना डंका बजवाए
ऐसे हिंदी सबके मन में बस जाती है
हिंद देश की हिंदी जो कहलाती है।
हम सब की भाषा पावन कर जाती है।
हिंदी दिवस पर ही ना इसका सम्मान करो
गर्व से बोल के हिंदी अपनी पहचान भरो
भाषाओं में हिंदी हमको सबसे भाती है
हिंदी देश की हिंदी जो कहलाती है।
हम सब की भाषा पावन कर जाती है।
हिंदी है धड़कन और हिंदी हमारी जान है
यह तो अपने देश की शौकत शान है
लोरियों से जो बच्चों को बहलाती है
हिंद देश की हिंदी जो कहलाती है।
हम सब की भाषा पावन कर जाती है।
हिंदी में लगता है कितना अपनापन
गीत को सुनकर खिल उठता है तन और मन
हिंदी के माथे पर बिंदी कितनी भाती है
हिंदी देश की हिंदी जो कहलाती है
हम सब की भाषा पावन कर जाती है।