STORYMIRROR

राहुल द्विवेदी 'स्मित'

Romance Others

3  

राहुल द्विवेदी 'स्मित'

Romance Others

तुम्हारी यादों का संसार

तुम्हारी यादों का संसार

1 min
384

तुम्हारी यादों का संसार,

हमारी साँसों का श्रृंगार ।।


हृदय की हर धड़कन का साज,

प्रिये बस एक तुम्हारा प्यार।


तुम्हारे चपल सजीले नैन,

जगत की रचना के आधार।


तुम्हारे इन अधरों का मौन,

ऋचाओं का लगता है सार।


तुम्हारे हृदय सिंधु से तीव्र,

प्रवाहित हो करुणा की धार।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance