STORYMIRROR

chandraprabha kumar

Horror Tragedy Action

4  

chandraprabha kumar

Horror Tragedy Action

समुद्र में ताण्डव

समुद्र में ताण्डव

1 min
315

     

उठ रहीं जलधि में ऊँची ऊँची लहरें

तेज रफ़्तार से चल रही हवायें,

जमकर हो रही घनघोर बारिश

बरसते बादल और गरजता समुद्र।


 समुद्र का यह ख़ौफ़नाक रूप

घरों में घुस आया समुद्री जल, 

 किनारे पर बॉंधी गई नौकाएँ

 बह गईं बीच रौद्र महासागर में। 


घूमती हुई वायुराशि बनी चक्रवात

ये वायु संगठन का बना तूफ़ान है,

उखड़ गये पेड़, होर्डिंग, बिजली के खंभे

उड़ गयी छत ,झोंपड़ी और घर कच्चे। 


दिन में भी छाया चहुँ ओर अन्धेरा

सैलाब में डूबे हुए हैं मकान मवेशी,

आफ़त में आई है सबों की जान

तूफान ने बरसाया है कैसा क़हर।


गुजरात से टकराया तबाही का तूफान

छप्परफाड़ तबाही मोबाइल टावर धराशायी,

समन्दर में बवण्डर सड़कें बनी तालाब 

ऊँची ऊँची लहरें गगन को छूने लगीं। 


गर्म होता अरब सागर बना कारण

तीव्र वायु संग बरसा झमाझम पानी 

तटीय इलाक़ों से मैदान ओर बढ़ा 

टकराया तूफ़ान किया सावधान। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Horror