Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

हरि शंकर गोयल

Horror Tragedy Inspirational

3  

हरि शंकर गोयल

Horror Tragedy Inspirational

खुशी मनाओ कि तालीबानी आ गए

खुशी मनाओ कि तालीबानी आ गए

1 min
205


खुशी मनाओ कि तालीबानी आ गये इस्लामी कट्टरपंथी अफगानी आ गये 


महाभारत की गांधारी वाले देश में 

सम्राट अशोक के बौद्धिक प्रदेश में 

क्रूर , हिंसक , बर्बर सैनानी आ गये 

खुशी मनाओ कि तालीबानी आ गये 


चुने हुए राष्ट्रपति वहां से भाग गए 

लोग डरकर विमान के पहियों पर चढ़ गए 

शरिया के पैरोकार सैनानी छा गए 

खुशी मनाओ कि तालीबानी आ गए 


लोकतंत्र की हत्या का राग जो गाते हैं 

तालीबान पर उनके मुंह सिल जाते हैं 

सारे दोगले लोग ऐसी बेईमानी पचा गए

खुशी मनाओ कि तालीबानी आ गए 


अमरीका दूर खड़ा खड़ा देखता रहा

पाकिस्तान कट्टरता का जश्न मना रहा 

कुछ भारतीयों पे भी रंग नूरानी छा गए

खुशी मनाओ कि तालीबानी आ गए । 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Horror