STORYMIRROR

RAJNI SHARMA

Horror Tragedy

3  

RAJNI SHARMA

Horror Tragedy

गुमनामी जीवन

गुमनामी जीवन

1 min
257

नेता जी थे वो बहुत प्रभावी,

मुस्लिम लीग के बने अन्यायी,

दलितों को पीड़ा को समझे थे,

जोगेंद्रनाथ मंडल नाम कहलाए।।


कुछ भ्रमित वो अपनों से थे,

पाकिस्तान पक्ष में वोट किए थे,

जिन्ना के मुताबिक काम किए थे,

पाक संविधान के अध्यक्ष बनें थे।।


पाक ‌श्रम, कानून मंत्री बने वो,

श्रद्धा भाव से जनमत को भाए,

दलितों को काम सरीखे करके,

छाप अनूठी की पहल किए थे।।


समय का पहिया अजब ही घूमा,

जनमत का विरोध स्वर जब गूँजा,

लौटकर अपने देश शरण में आए,

प्रायश्चित का गुमनामी जीवन बिताए।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Horror