STORYMIRROR

Ajay Gupta

Drama Children

4  

Ajay Gupta

Drama Children

सबसे बड़ी कमाई

सबसे बड़ी कमाई

1 min
385

उल्टा सीधा खाते दिनभर 

हो गए थे हम गोल मटोल 


ना होती हमसे कोई मेहनत 

चलने में भी होती दिक्कत

यूँ ही पड़ा रहता था मैं दिनभर 

अजगर पड़ा हो जैसे छक कर 


आलस और अति भोजन ने 

किया यूँ हमको बीमार, 

डॉक्टर की तरफ़ भागे 

होके पूरे हम लाचार. 


हजार रूपए की दवा बतायी 

भोजन पर भी उसने रोक लगायी 

हर सुबह करना है व्यायाम 

प्राणायाम के बिना ना होगा काम 


आलस्य को अब दूर भगाया 

सुबह उठने का नियम बनाया 

हर दिन करते हम योग 

दूर हो गए हमसे सारे रोग 


केवल दो या तीन बार है खाना 

बीच छूट पुट को है दूर भगाना 

व्यायाम का ना है कोई विकल्प 

ले लिया इनका हमने संकल्प. 


कुछ ही दिन के भीतर मैंने 

फिर से सुंदर काया पाई 

स्वस्थ शरीर और सुन्दर मन 

यह है ही सबसे बड़ी कमाई।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama