STORYMIRROR

Ajay Gupta

Action Thriller

4  

Ajay Gupta

Action Thriller

लाल

लाल

2 mins
367

आसमान में फैला यह सिंदूरी लाल रंग 

सूचना देता धरा पर फैलेगा रोशनी और उमंग 

लाल जोड़े में सज रहीं दुल्हन दूल्हे के संग 

साथ बीते भविष्य की सारी खुशियां और रंज 


नव वधु के भाल पर सुसज्जित लाल रंग 

हृदय में व्यथा और प्रस्फुटित नव भावों की जंग 

भाभी के टोकने से गोरी के गाल पर चढ़ा लाल रंग 

होंठों में ही कैद हो गई भावनाओं की उमड़ती उमंग 


छुट्टी खुशियों की लालिमा ले बीत गई 

बिछुड़ ने के गम ने गोरी के कर दे आंख लाल 

उधर सरहद पर लाल सेना है आई 

सुन अन्य सैनिकों के हाल क्रोध में भर हुई आंख लाल 


पिय से दूर मिलता ना कोई संदेश 

सरहद पर जंग लाल रंग से रंगा देश 

कोई नगर ना कोई डगर हर जगह हलचल 

अंदर भी मिल जाता लाल रंग का वेश 


पिय और उम्मीद में बीत गए नौ मास 

लाल की लालिमा में इधर डूबे घर परिवार 

सही तिथि पर पीड़ा ने पहुंचाई अस्पताल 

एक लाल लड़ रहा सरहद के पास 


हे लाल लंगूर, आज शरण तुम्हारी हम आए 

भर लो विपदा हमारी 

भारत के लाल और उसके लाल की 

जान है तुम्हें बचानी 


जय कपीश जय बजरंगबली 

जय दीनानाथ जय भय हारी 

एक चीख ने भर दी सबके चेहरों पर लाली 

एक चीख ने लाल रंग से रंग दी धरती सारी 


लाल जोश के आगे भाग खड़े लाल सेना बेचारे 

लाल फूलों से सज गए घर के सारे दरवाजे 

है गगन लाल है धरती लाल है हृदय भरे लाली 

दो लाल मिले यहां, है प्रताप तुम्हारा हे लाल देह धारी 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action