STORYMIRROR

Ajay Gupta

Drama Children

4  

Ajay Gupta

Drama Children

भाई बहन

भाई बहन

1 min
255

इसने मेरी कॉपी ले लिया 

इसने मेरा पेन फेंक दिया 

इसने मेरी ड्रॉइंग बुक फाड़ दिया 

इसने मेरा बॉक्स छुपा दिया 


स्कूल के लिए भाई बहन हो रहे तैयार 

लगता जैसे युद्ध चल रहा हो आर पार 

मम्मी ने फिर से समय का बोध कराया 

किसी तरह कुछ बैग के अंदर भर पाया 


टिफिन ले मम्मी बाहर आयी 

बैग पड़ा यूँ ही किनारे पायी 

ऐसा देखकर गुस्सा आया 

दोनों को जम कर डांट लगायी 


कहीं बुक कहीं फाइल

बॉक्स से पेन है गायब 

ड्रॉइंग बुक के पन्ने फटे 

कहीं पेपर पड़े है कटे 


मैंने नहीं मैंने नहीं भैया ने तोड़ा 

और तू ने मेरा बॉक्स कहाँ है छोड़ा 


जिसने भी जो काम किया 

आज स्कूल ऐसे ही जाओ 

यह ही है तुम्हारी सजा 

बाहर स्कूल बस है आई तुम दोनों जाओ 


नहीं मम्मा, टीचर बहुत डांटेगी

क्लास से बाहर हमें निकालेगी 

फ्रेंड भी सारे हंसेंगे हम पर 

हमारा मज़ाक मिल उड़ाएंगे


सॉरी भैया अब हम ना मस्ती करेंगे 

सुबह जल्दी जल्दी बैग लगाएंगे 

नहीं गुड़िया सॉरी, अब हम ना दोहराएंगे 

चलो जल्दी जल्दी बैग लगाएंगे 

बस तो चली गई फिर कैसे स्कूल जाएंगे 


मम्मी की तरफ देखा दोनों ने 

चलो करो वादा दोनों मिल कर रहोगे 

स्कूल के लिए झट तैयार हो जाओगे 

एक दूसरे की मदद में ही सच्ची मस्ती पाओगे 


दोनों ने हंस कर बैग लगाया 

मम्मी ने कार से स्कूल पहुंचाया ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama