STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Others

3  

Sonam Kewat

Romance Others

रूठे को कैसे मनाएं

रूठे को कैसे मनाएं

1 min
322


क्या चाहते हो, कहो तो 

किसी मिर्जा गालिब का शेर सुनाएं 

अरे दूर क्यों खड़े हो तुम नहीं आते तो 

बोलो हम थोड़ा सा पास आ जाए 


नजर नहीं मिला सकते तो कोई बात नहीं 

कहो तो नैनों से हम कोई तीर चलाएं 

महफिल तुम्हें पसंद नहीं तो कहो 

कहीं एकांत में मिलने को आए 


बस सिर्फ कुछ ऐसा सुनाएँ है कि 

तुम सुनो तो तुम्हारे दिल को छू जाए 

तुम सिर्फ वाह-वाह करते रहो और 

हम आकर तुम से लिपट जाए 


अरे यार, कल से ही तुम रूठे हो

तुम ही बताओ रूठे को कैसे मनाएं

मनाना हमें नहीं आता कहो तो 

हम भी तुम्हारे साथ रुठ जाए



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance