STORYMIRROR

Sonam Kewat

Tragedy

4  

Sonam Kewat

Tragedy

कैसे रह सकता है कोई

कैसे रह सकता है कोई

1 min
15

लगता था कोई क्यों नहीं रह पाता साथ मेरे

पर अब समझ आने लगा है कि 

मेरे साथ रह पाना भी आसान थोड़ी है

मेरे साथ जिंदगी बिताना भी कितना कठिन होगा

कोई कैसे रह पाएगा साथ ऐसी लड़की के

जो बिन बातों के भी जिद्द पर अड़ जाती है

जो अपनी बात मनाने के लिए अकेले खड़ी हो 

और सबके खिलाफ लड़ जाती हो

वाकई कितना कठिन होता होगा 

ऐसी लड़की के साथ रह पाना

जो समझती बहुत है पर किसी को समझ नहीं पाती है

ऐसी लड़की के साथ रहना शायद मुश्किल ही होगा

जो जिंदगी में सुकून भी तलाशती है और 

शांति से रह भी नहीं पाती है

हाँ मुश्किल होगा रहना साथ उसके

जो बहुत कुछ कहना चाहती होगी पर 

मौका आने पर कुछ भी कह नहीं पाती है

इसलिए लाजमी है सबका दूर हो जाना उससे

जो सबके साथ रहती है पर किसी के सा

थ रह नहीं पाती है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy