STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Inspirational

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Inspirational

ऋषि सुनक

ऋषि सुनक

1 min
397

आज ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बना हमारा ऋषि सुनक।

अब तो ख़ूब बढ़ेगी हमारे भारत की ब्रिटेन में धनक।


इसी ब्रिटेन ने सालों तक भारत पर शासन था किया।

अब एक भारतीय ने ब्रिटेन को अपने हाथों में लिया।


ब्रिटेन को गुज़रे ज़माने का अफ़साना बहुत सताएगा।

ब्रिटेनवासियों की पुरानी पीढ़ी को बहुत याद आएगा।


अब एक भारतीय ब्रिटेन को संवारेगा और सजाएगा।

भारत का पूरे विश्व में ऋषि सुनक डंका तो बजाएगा।


भारत में दीपावली के अवसर पर यह खुशी है मिली।

दीपावली की खुशी में हमारी एक और खुशी खिली।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama