मोबाइल के मायाजाल में इंसान
मोबाइल के मायाजाल में इंसान
अकेलेपन की दुनिया में घुट रहा है दम।
रिश्तों की गर्माहट अब होने लगी है कम।
क़रीब बैठे हुए अपनों से भी दूर हो गया।
आभासी दुनिया का घोर ग़ुलाम हो गया।
दिन-रात स्क्रीन पर टिकी रहती है नज़र।
मोबाइल के मायाजाल का ऐसा है असर।
वर्चुअल ख़ुशियों में ढूँढता रहता है सुकून।
मोबाइल से चिपके रहने का चढ़ा है जूनून।
फँस गया मोबाइल के मायाजाल में इंसान।
मगर इसको आज़ाद होने का होता गुमान।
