STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Romance Fantasy

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Romance Fantasy

भाव-प्रवाह

भाव-प्रवाह

1 min
0

मिलन के क्षण में भी विरह की छाया घुल जाती।

बिछोह के भय से नैना श्रावण सी छलक जाती।


आशा की किरण से कटे निराशा की काली रात।

नवल प्रभात की लाली में ही जीवन की सौगात।


कभी मौन में सिमटा रहता मन का मुखर उद्गार।

अनकहे शब्दों में भी छुपा हुआ एक गहन सार।


सृजन के हाथों से ही रुकता विनाश का वार है।

प्रेम की नींव पर टिका हुआ यह सारा संसार है।


स्मृति में बसी बातों को विस्मृति निगल न पाएगी।

प्रीत की यह गाथा सहस्र युगों तक सुनाई जाएगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama