STORYMIRROR

Palak Inde

Drama Romance Tragedy

4  

Palak Inde

Drama Romance Tragedy

रेत

रेत

1 min
461

रेत की तरह

वो मेरे हाथों से छूट रहा था

गुज़रे वक्त की तरह

हमारा रिश्ता भी कुछ टूट रहा था

कई दिन बीत जाते

उसकी यादों में

फिर भी वो शिकायत करता


सूनी पड़ी रातों से

ज़रा गौर से देखा तो

मेरे हाथ खाली थे

बाकी थे..


तो बस हमारे रिश्ते के निशान

जानता नहीं था ..

कितनी दूर होगा वो

ढूँढने जाऊँ भी तो कहाँ

जितनी मुझे उसे

पाने की चाहत थी


मुझसे दूर होकर उसे

उतनी ही बड़ी राहत थी

सोचा था,

उस पर सिर्फ मेरा हक है

मगर भूल गया था


उसे भी अपनी ज़िंदगी में

आगे बढ़ने का हक है

कहीं वो आगे बढ़ते बढ़ते

मुझे पीछे छोड़ न दे

इस डर से

मैं कब से टूट रहा था

वो मेरे हाथों से

रेत की तरह छूट रहा था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Palak Inde

Similar hindi poem from Drama