STORYMIRROR

Palak Inde

Abstract Drama Tragedy

4  

Palak Inde

Abstract Drama Tragedy

उम्मीद

उम्मीद

1 min
208

एक वहम सा था

कि तेरा हिस्सा हूँ मैं

आज सच मालूम पड़ा

कि तेरे लिए

बीता हुआ किस्सा हूँ मैं

मैं वो कहानी आगे पढ़ना चाहती थी

तेरे साथ, आगे बढ़ना चाहती थी

मगर, उस कहानी के पन्ने

तूने बन्द कर दिए

आगे बढ़ने के सब रास्ते

तूने खत्म कर दिए

सब पूछते हैं हमें

कि उनका इंतजार करके क्या करोगे

अब की बार उम्मीद नहीं

कि तुम वो इंतज़ार खत्म करोगे

तुझसे नाराज़ थी

न जाने क्यों ...खामोश थी

जो भी उम्मीदें थीं तुझसे

सब खुद ही तोड़ दी

कभी मलाल हो 

तो याद कर लेना

अगर हमारी गलती पता चले

तो हमें भी बता देना

उम्मीद है आखिरी तुमसे

वो गलतियाँ मत दोहराना

हम तुम्हें वापिस मिले

इसकी उम्मीद मत रखना



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Palak Inde

Similar hindi poem from Abstract