STORYMIRROR

Akanksha Gupta (Vedantika)

Abstract

3  

Akanksha Gupta (Vedantika)

Abstract

पर्वतों के पार

पर्वतों के पार

1 min
263

सूरज की किरणें करें अठखेलियाँ

बिखरी रोशनी पर्वतों के पार


नदियों का होता सजल उदगम

कलरव करती पर्वतों के पार


बसता है एक संघर्ष भरा जीवन

फिर भी मुस्कुराता पर्वतों के पार


पर्वत पर करे आरोहण जो मानव

ध्वज लहराए पर्वतों के पार


सूरज की किरणें करें अठखेलियाँ

बिखरी रोशनी पर्वतों के पार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract