STORYMIRROR

Akanksha Gupta (Vedantika)

Drama Romance

4  

Akanksha Gupta (Vedantika)

Drama Romance

बाकी है

बाकी है

1 min
313

दिल मिल गए हैं बस इजहार होना बाकी है

बस पल दो पल की मुलाकात होना बाकी है


नजर लेकर बैठी है दिल के हज़ारों सवाल

अब तो गुफ़्तगू की शुरुआत होना बाकी है


जो कह न सकी जुबान लफ़्ज़ों की शक्ल में

उन बातों का मन को एहसास होना बाकी है


किया जाता नहीं इक़रार अब मोहब्बत का

ख़ुद के इश्क़ में भी थोड़ा सा मरना बाकी हैं 


तुमसे क्या कहूँ अलफाज़ मिलते नहीं है

बस इस धड़कन में कुछ जुम्बिश बाकी है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama