STORYMIRROR

ViSe 🌈

Horror

4  

ViSe 🌈

Horror

रामदुलारी का परिवार

रामदुलारी का परिवार

1 min
231

रामदुलारी अक्सर घर की राह भूल जाती है 

अकेले ही अपने घर में रहती है 

उनके घर में मृत्यु की गंध है 

जो उनके परिवार के लहू से उत्पन्न होती है 

वो अक्सर न्यायलय के बाहर भटकती है 

अपने परिवार के हत्यारों के खिलाफ दंड की मांग करती है 

न्यायलय के दरवाज़े उनके लिए बंद हैं 

अक्सर वो डाकखाने के बाहर घूमती है 

शायद किसी की चिट्ठी ही आ गयी हो?

यह ख्याल मन में बुनती है,

सब हार गयी पर हिम्मत नहीं 

और उनके पास है ही क्या ?

रामदुलारी अक्सर रातों में कहीं गायब हो जाती है 

रामदुलारी आईने में दिखाई नहीं देती 

रामदुलारी भय से भी नहीं डरती 

रामदुलारी के हाथ में लहू है 

न्यायालय के बाहर अब दिखाई नहीं देती 

सुना है उनकी मृत्यु हो गयी है 

सुना है की हत्यारों की रहस्मयी रूप से हत्या हो गयी है 

में कल डाकखाने गया था 

रामदुलारी जी की चिट्ठी लेने 

वो अब भी मुझसे बातें करती है 

वो अब खुश हैं 

वो दूर कहीं किसी बरगद के पेड़ पर रहती हैं 

अपने परिवार के साथ !



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Horror