STORYMIRROR

shiv pandey

Fantasy Inspirational

4  

shiv pandey

Fantasy Inspirational

प्रकृति प्रेमी

प्रकृति प्रेमी

1 min
482

तुम बन रहे हो जो प्रकृति प्रेमी

क्या सच में हो तुम प्रकृति प्रेमी। 


घर के आस पास पेड़ लगाए नहीं

और बने फिर रहे हो प्रकृति प्रेमी। 


जाके दूर - दूर तुम पेड़ लगाते हो

ये झूठा दिखावा क्यों दिखाते हो। 


लेते हो सेल्फी पेड़ के साथ तुम

घर में तुम पेड़ क्यों नहीं लगाते हो। 


सोशल मिडिया में दिखावे का प्रेमी

इससे अच्छा बन जाओ सच्चा प्रेमी। 


न काटना पेड़ तुम और न काटने देना

पेड़ लगाओ बढ़ाओ वृक्षों की श्रेणी । 


जब तुम लोगे प्रण प्रकृति को बचाने का 

बन जाओगे उस दिन सच्चे प्रकृति प्रेमी । 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy