STORYMIRROR

sonam prajapati2013

Fantasy

4  

sonam prajapati2013

Fantasy

जन्नत की परी हूँ मैं

जन्नत की परी हूँ मैं

1 min
276

जन्नत की परी हूँ मैं

फूलों से मेरी दोस्ती

कलियाँ मेरी सहेली

फिजाओं से बातें करती


संग हवाओं के चलती

ख्वाबों से परे हूँ मैं

खुशबुओं में ढली हूँ मैं

चाँद की चांदनी हूँ मैं


सितारों से सजी हूँ मैं

जन्नत की परी हूँ मैं

रंगों की बौछार हूँ मैं

साँसों की पुकार हूँ मैं


गुलशन की बहार हूँ मैं

दिलों का प्यार हूँ मैं

खिलती कलियों सी मुस्कान मेरी

सात रंगों से पहचान मेरी

जन्नत की परी हूँ मैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy