STORYMIRROR

Swati Vats

Drama Romance

5.0  

Swati Vats

Drama Romance

'प्रियवर'- मेरा संसार

'प्रियवर'- मेरा संसार

1 min
14.6K


मेरा तो पूर्णतः,

आधार है तुमसे,

प्रियवर,मेरा तो,

ये सारा अब संसार है तुमसे।


मेरी बिंदिया मेरी बिछिया,

मेरी ये मांग और श्रृंगार,

मेरे तो गले के अब,

वो सारे हार है तुमसे।


मेरी हर बात वो जज़्बात,

वो हाथो में तेरा हाथ,

मेरी रातों की हर एक,

वो सौगात है तुमसे।


मेरी जान मेरा नाम,

मेरा मान और सम्मान,

मेरी वो जीत और,

वो अब सारी हार है तुमसे।


मेरा तो पूर्णतः,

आधार है तुमसे,

प्रियवर, मेरा तो ये,

सारा अब संसार है तुमसे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama