STORYMIRROR

Rekha Bora

Classics

3  

Rekha Bora

Classics

परिवर्तन

परिवर्तन

1 min
409

परिवर्तन है नियम सृष्टि का 

परिवर्तन नित्य जारी है

परिवर्तन की गति मंद कभी

परिवर्तन तीव्र तारी है। 


परिवर्तन कभी महत्वपूर्ण है 

परिवर्तन कभी महत्वहीन

परिवर्तन कभी दृष्टिगत तो

परिवर्तन कभी दृष्टिविहीन। 


परिवर्तन सर्वकालिक घटना

परिवर्तन के साक्षी हम

परिवर्तन व्यापक प्रक्रिया 

परिवर्तन का शाश्वत है नियम। 


परिवर्तन से सीखें कुछ हम

परिवर्तन के साथ चलें 

परिवर्तन को स्वीकारें हम

परिवर्तन संग उठे क़दम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics