STORYMIRROR

Rashmi Sthapak

Classics

4  

Rashmi Sthapak

Classics

ऐ चाँद

ऐ चाँद

1 min
254

स्याह रातों के

कितने राज़ 

अपने सीने में

दफ्न किये

सदियों से

ख़ामोश खड़े 

हो तुम


आसमानी इस

पैरहन में 

मेहबूब की

की निशानी 

की तरह

हीरे से जड़े 

हो तुम


ए चाँद

कितने खामोश खड़े 

 हो तुम.....


बादशाह भी आए

सूरमा भी आए कई

मिट्टी से बने हुये  

मिट्टी में मिले यहीं

दिल के वो इतने

छोटे 

और कितने बड़े

हो तुम


ए चाँद

कितने खामोश खड़े

हो तुम.....


विधि ने बांधी

समय की रेखा

इसके आगे 

कौन गया है

इसके पीछे 

किसने देखा

समय से किंतु परे

हो तुम


ए चाँद

कितने खामोश खड़े

हो तुम.....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics