STORYMIRROR

Rita Jha

Abstract Classics Inspirational

4  

Rita Jha

Abstract Classics Inspirational

महागौरी माता

महागौरी माता

1 min
321

महागौरी माता


जय जय गौरी माता, मैया जय महागौरी माता।

जो नर तुमको ध्याता,पाप उसका धुल जाता।

कोठा, गाड़ी,आजीवन, सुख समृद्धि वर पाता।

जय जय गौरी माता, मैया जय महागौरी माता।


जय जय गौरी माता, मैया जय महागौरी माता।

श्वेत वस्त्र व श्वेत आभूषण मैया को खूब भाता

दूध से बनी मिठाई का भोग देख खुश हों माता

जय जय गौरी माता, मैया जय महागौरी माता।


जय जय गौरी माता, मैया जय महागौरी माता।

श्वेत पुष्प व अक्षत संग श्वेत नैवेद्य जो चढ़ाता,

कल्याण उसका होता, अलौकिक सुख पाता।

जय जय गौरी माता, मैया जय महागौरी माता।


जय जय गौरी माता, मैया जय महागौरी माता।

नवरात्र अष्टमी तिथि जो नारियल भोग लगाता

दान नारियल करने से संतान का कष्ट मिटाता।

जय जय गौरी माता, मैया जय महागौरी माता।


जय जय गौरी माता, मैया जय महागौरी माता।

कुमारी कन्याओं को नर अष्टमी तिथि बुलाता,

खीर,मिष्टान्न खिला जन्मांतर का सुख पा जाता

जय जय गौरी माता, मैया जय महागौरी माता।


जय जय गौरी माता, मैया जय महागौरी माता।

लाल चुनरी में खोईंच्छ सिंदुर, श्रृंगार वस्तु देते

मैया अति प्रसन्न होकर अखंड सौभाग्य वर देवें

जय जय गौरी माता, मैया जय महागौरी माता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract