STORYMIRROR

Rashmi Sthapak

Others

4  

Rashmi Sthapak

Others

कहे दिसम्बर आप से...

कहे दिसम्बर आप से...

1 min
399


कहे दिसम्बर आप से,

सुन लेना दिल थाम।

लेकर आया प्रेम का,

मौसम यह पैगाम।।


कहे दिसम्बर आप से,

ठंडी चले बयार।

यादों की आँधी तले,

बरफ-बरफ संसार।।


कहे दिसम्बर आप से,

धूप बनी उपहार।

हरी-भरी ये वादियाँ

बाँट रहीं हैं प्यार।।

   *****

कहे दिसम्बर आप से

बीत चला है साल।

पल-पल से है ज़िंदगी,

मिला समय से ताल।।


कहे दिसम्बर आप से,

तेज़ वक्त की धार।

राही सब अंजान हैं,

छूटे कब पतवार।।


कहे दिसम्बर आपसे,

दिन जीवन के चार।

इतना अपना संग था,

अब चलता हूँ यार।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन